गृहस्वामी को बंधक बनाकर घर में डाली डकैती, 9 तौला सहित नगदी पर हाथ साफ

shailendra gupta
0
शिवपुरी। शहर के फतेहपुर रोड पर आज रात्रि चार नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने एक मकान को अपना निशाना बना लिया और वहां से 9 तौले सोने के जेबरात, आधा किलो चांदी और नगदी ले गए। उक्त बदमाश कार में सवार होकर वहां पहुंचे और उन्होंने गृहस्वामी धर्मवीर शर्मा के रस्सी से हाथ-पैर बांधकर उन्हें बंधक बना लिया।
उनकी बहू अर्चना पर पिस्तौल अड़ाकर उनके गले में पहने हुए सोने के आभूषण उतार लिए और अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण निकाल लिये। उस समय घर में धर्मवीर सहित बहू अर्चना और उनकी पुत्री ममता व दो बच्चे मौजूद थे। घटना कारित करने के बाद बदमाश मौके से भाग गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जहां पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। 

एसपी महेन्द्र सिंह सिकरवार ने बताया कि रात्रि करीब दो बजे चार अज्ञात चार बदमाश मु य दरवाजे से मकान में अंदर प्रवेश कर गए और एक कमरे में सो रहे धर्मवीर शर्मा को उठाकर उन पर पिस्टल रखी दी और कहा कि जो कुछ भी सामान हो उन्हें दे दें। जिस पर धर्मवीर ने उनसे कहा कि मेरे पास कुछ नहीं है। आप लोग खुद ही देख लो। बाद में दो बदमाशों ने कमरे की छानबीन की, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। 

इसके बाद बदमाशों ने धर्मवीर के हाथ पैर बांध दिए और उसे कमरे में बंद कर दिया। फिर बदमाश बगल में स्थित अर्चना के कमरे में पहुंचे और एक बदमाश ने अर्चना के सिर पर पिस्तौल अड़ा दी और गले में पहने आभूषण उतरवा लिए। इसके बाद बदमाशों ने वहां रखी अलमारी को तोड़ा। जहां उन्हें 1300 रूपये नगदी और सोने-चांदी के आभूषण रखे मिले वह भी बदमाशों ने उठा लिए और उन्हें धमकाते हुए मकान से बाहर निकल आए और बाहर रखी कार में बैठकर भाग गए।

बिना बुलेट की बंदूक अड़ाई पत्नि के सिर, की लूट
पुलिस अधीक्षक महेन्द्र सिंह सिकरवार ने बताया कि दो बदमाशों के पास हथियार थे जिनमें से एक बदमाश ने जो पिस्तौल अर्चना के सिर पर अड़ाई थी उस पिस्टल को बदमाश वहीं छोड़ गए। जब पुलिस ने उक्त पिस्टल को वहां से बरामद किया और उसे देखा तो उसकी मैग्जीन में बुलेट नहीं थे। बदमाशों ने सिर्फ डराने के लिए उसका उपयोग किया था।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!