प्रशासन की खनन कारोबारियों पर नकेल, अवैध उत्खनन करते ट्रेक्टर पकड़ें

shailendra gupta
0
शिवपुरी। खनन माफियाओं के विरूद्ध आज सुबह मनियर के बड़े तालाब पर प्रशासन की टीम ने मुरम का उत्खनन कर रहे ट्रेक्टर को जप्त किया है। यह कार्रवाई स्थानीय निवासियों की सूचना पर प्रशासन ने की। जहां नायब तहसीलदार को खनन माफियाओं के विरोध का भी सामना करना पड़ा, लेकिन पुलिस के पहुंचने पर खनन माफियाओं के तेबर ढीले हो गए और पुलिस पकड़े गए टे्रक्टर को जप्त कर कोतवाली ले आई। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मनियर के बड़े तालाब पर मुरम का अवैध उत्खनन बड़े जोरों पर पिछले काफी समय से चल रहा है। जिसकी शिकायतें भी स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कीं। जिस पर आज सुबह नायब तहसीलदार एमएस रावत और माईनिंग विभाग के इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंचकर अवैध उत्खनन कर रहे ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 08, 0703 और उसके चालक  घनश्याम पुत्र फौजूराम राठौर निवासी मनियर को पकड़ लिया। जबकि अन्य उत्खननी अपने ट्रेक्टर लेकर भाग निकले। मुरम का उत्खनन कर रहे ट्रेक्टर को जब नायब तहसीलदार ने पकड़ा तो उसके चालक घनश्याम राठौर ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। जहां वह प्रशासनिक अधिकारियों पर टे्रेक्टर छोडऩे के लिए दबाव बनाने लगे। स्थिति बिगड़ते देख श्री रावत ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और वहां मौजूद भीड़ तो तितर-बितर कर दिया और ट्रेक्टर चालक व ट्रेक्टर को लेकर कोतवाली आ गए।

अभी भी कई जगह बिना अनुमति हो रहा अवैध उत्खनन
नगरपालिका क्षेत्र में एसपीएस स्कूल के सामने फतेहपुर रोड सहित मनियर कत्था मिल के पीछे हवाई पट्टी, आदि जगहों पर मुरम का उत्खनन बड़े जोरों पर चल रहा है। जहां खनन माफिया 1 हजार से लेकर 1500 रूपये तक की 1 ट्रॉली मुरम बेचते हैं। जबकि इन स्थानों से प्रशासन की टीम ने कई बार अवैध उत्खननियों पर कार्रवाई की है, लेकिन इसके बावजूद भी वहां धड्ल्ले से मुरम उत्खनन का कार्य चल रहा है।

खनन के बाद बने गहरे-गहरे गढ्ढे, दुर्घटना की आशंका
शहर की जिन जगहों पर खनन माफिया मुरम का अवैध उत्खनन कर रहे हैं। उन जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिससे हमेशा दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। यहां तक  कि बरसातों में इन गड्ढों में पानी भर जाने से आस-पास रहने वाले लोगों परेशानी होती है। वहीं वहां खेलने वाले बच्चों के डूबने के भी आसार बढ़ जाते हैं।

इनका कहना है
आज सुबह मनियर क्षेत्र में मुरम के उत्खनन की सूचना मिलने पर मैं वहां पहुंचा और वहां से एक टे्रक्टर को जप्त कर उसके चालक को पकड़ा। बाद में ट्रेक्टर चालक ने अपने अन्य परिचित लोगों को वहां बुला लिया और मेरे ऊपर ट्रेक्टर छोडऩे के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचते ही सभी लोग वहां से तितर-बितर हो गए और ट्रेक्टर को लाकर कोतवाली में खड़ा कर दिया। जहां माईनिंग अधिकारी टे्रेक्टर पर कार्रवाई करने में लगे हुए हैं।
एमएस रावत
नायब तहसीलदार शिवपुरी


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!