शिवपुरी। हैप्पीडेज स्कूल में कक्षा 9 की छात्रा छोटी यादव की मौत का मामला हत्या या आत्महत्या में उलझ गया है। पुलिस ने भी मामले को संदिग्ध मानते हुए महिला डॉक्टर सहित तीन डॉक्टरों के पैनल से पीएम करवाया। खास बात यह है कि मृतका के गले में फांसी का निशान दिख रहा हैए लेकिन उसकी लाश खेत में पड़ी मिली।
गौरतलब है कि सिरसौद के ग्राम अमरखोआ में रहने वाली छोटी 14 वर्ष पुत्री मोहर सिंह यादव की लाश मंगलवार की शाम को खेत में पड़ी मिली थी। मृतका का शव उसके ही पिता के खेत में पड़ा था। मृतका के पिता ने बताया कि चार बेटियों में यह सबसे छोटी थी, जो हैप्पीडेज स्कूल में कक्षा 9 की छात्रा थी और बस से स्कूल आती थी।
मंगलवार की दोपहर 3 बजे अपने पिता को ट्रैक्टर से रवाना करने के बाद छोटी कहीं गायब हो गई। शाम को जब बड़ी बहन ललिता व मां ने खेत में लाश पड़ी देखी तो गांव में खबर फैली। एसडीओपी एसएन मुखर्जी भी छात्रा की मौत को संदिग्ध मान रहे हैं।
कुछ भी हो सकता है, जांच जारी है
जिन हालात में लाश मिली है, उसे देखकर पूरा मामला संदिग्ध है। इसमें हत्या या आत्महत्याए कुछ भी हो सकता है। पुलिस सभी दृष्टिकोण से मामले की जांच कर रही है।
एमएस सिकरवार
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।