शिवपुरी। कोलारस से 18 किमी दूर ग्राम चितारा के पास हाईवे पर बुधवार की सुबह 7:30 बजे दो ट्रकों की आमने.सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें सात लोग घायल हो गए। ट्रकों में फंसे घायलों को बमुश्किल बाहर निकाला जा सका।
ट्रक क्रमांक एमपी06.एचसी 1593 व ट्रक क्रमांक एच आर 73.6323ए चितारा के पास टकरा गए। दोनों ट्रकों में सवार चांद मोह मदए शेर मोह मद पुत्रगण आसीन खान निवासी धौलपुर, रोहित पुत्र पप्पू गुना, अशफाक पुत्र मुन्ना, जमालउददीन पुत्र मोह मद खान धौलपुर, मोह मदीन पुत्र सकरम धौलपुर, गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे बदरवास स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद शिवपुरी जिला अस्पताल रैफर किया गया। ट्रकों के टकराने का कारण ज्ञात नहीं हो सका।