पहले अनीता को मारा, फिर कुए में फैका

0
शिवपुरी। पिछोर अनुविभाग के भौंती थाना क्षेत्र के मनपुरा में एक दलित महिला की कुएं में लाश मिली है। ससुरालीजन का कहना है कि उनकी बहू मंगलवार की शाम को कुएं पर पानी भरने गई थी तभी वह कुएं में गिर गई। वही मृतका के पिता ने ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका का शिवपुरी में पीएम कराया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों ने बताया है कि मनपुरा की रहने वाली अनीता 25 वर्ष पत्नी रामप्रसाद जाटव की लाश उसके घर के पास ही स्थित एक कुएं में मिली है। मृतका की तीन साल पहले ही शादी हुई थी और उसके एक बेटा है। मृतका के पति रामप्रसाद जाटव का कहना है कि अनीता शाम को कुएं पर पानी भरने के लिए गई थी तभी उसकी कुएं में गिरने की आवाज आई। इसके बाद उसे कुएं से निकाला गया। महिला को इसके परिजन इसे मनपुरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए यहां पर डॉक्टर ने इसकी नब्ज न चलने पर इसकी मौत हो जाने की बात कही।
इसके बाद भी इसके परिजन इसे शिवपुरी ले आए। यहां पर डॉक्टरों ने इसे चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। शिवपुरी में इस महिला का पीएम कराया गया। महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद अनीता के पिता देवलाल जाटव निवासी खुरई पिछोर ने आरोप लगाए कि उनकी बेटी की ससुरालीजन ने हत्या की है।

पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में उनकी बेटी को उसके पति ने मारा था। पिता का आरोप है कि मृतका के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं जो यह बताते हैं कि पहले अनीता का मारा गया है फिर कुए में फैका गया है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!