शिवपुरी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आर.के.जैन ने बताया कि डाक-मतपत्रों की गिनती भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार की जावेगी। डाक-मत पत्र 16 मई को ही सुबह पुलिस अभिरक्षा में ट्रेजरी के डबललॉक से मतगणना स्थल पर लाये जावेगे। इसकी सूचना प्रत्याशियों को ही दी जावेगी।
कलेक्टर श्री जैन ने बताया कि एक राउण्ड में एक टेबल पर 500 से अधिक डाक-मत पत्र की गिनती नहीं की जायेगी। डाक-मत पत्रों की गणना के लिये मतगणना हाल में उपलब्ध स्थान के हिसाब से टेबिल लगाई जावेगी। टेबिल की सं या 4 से अधिक न होगी। डाक-मत पत्रों की गणना के लिये प्रत्येक टेबिल पर एक ए.आर.ओ. उपस्थित होगा।
प्रत्येक मतगणना टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, दो मतगणना सहायक रहेंगे। मतगणना पर्यवेक्षक तथा मतगणना सहायक राजपत्रित अधिकारी होगा। प्रत्येक मतगणना टेबल पर एक अतिरिक्त माइक्रो आब्जर्वर को तैनात किया जाएगा। माइक्रो आब्जर्वर केन्द्र सरकार अथवा केन्द्रीय सार्वजनिक उपक्रम का अधिकारी होगा। डाक-मत पत्रों की गिनती के समय हर पहलू पर ध्यान दिया जायेगा। जिन डाक-मत पत्र को निरस्त किया जाएगा, उनकी जानकारी प्रपत्र-13 में त्रुटि के कारण सहित उल्लेखित की जावेगी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।