पानी से उत्पन्न बीमारियों से बचाव हेतु सावधानियां बरतें

0
शिवपुरी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एल.एस.उचारिया ने गर्मीयों के मौसम में पानी से उत्पन्न होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बनाये रखने के सुझाव जनसामान्य को दिए है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान मौसम में जलजनित बीमारियां जैसे उल्टी, दस्त, पीलिया आदि के फैलने की संभावना अधिक होती है, क्योंकि इस मौसम में पानी के दूषित होने की प्रवल संभावनाऐं बनी रहती है।

ये अपनाऐं स्वस्थ रहने विधि
उन्होंने बताया कि पानी से उत्पन्न होने वाली बीमारियों से बचने के लिए खाने पीने हेतु स्वच्छ एवं सुरक्षित पानी का उपयोग करें, सदैव शौच से आने के बाद हाथ साफ पानी व साबुन से अच्छी तरह धोंये, खाना बनाने, परोसने व खाने से पहले हाथ साफ पानी व साबुन से अच्छी तरह धोंये, ताजे बने भोजन व खाद्य वस्तुओं का ही सेवन करें, ज्यादा देर का बना भोजन व खाद्य वस्तुओं का सेवन न करें, सदैव भोजन व अन्य खाद्य सामग्रियों को उचित ढक्कन से ढककर रखें, ताकि उसे मक्खियों व धूल से दूषित होने से बचाया जा सके, पीने के लिये सुरक्षित पेयजल स्त्रोतों का ही उपयोग करें, यदि पानी के दूषित होने की संभावना हो तो उसे उबालकर साफ कपड़े से छान लें एवं क्लोरीन की गोली डालें तथा 6-8 बार कपड़े से छानकर उपयोग में लावें, सडे गले व कटे हुये फलों का उपयोग एवं बाजार में खुले हुये खाद्य पदार्थों का सेवन न करें, सब्जियों व फलों को साफ पानी से धोने के बाद ही उपयोग करें, शौचालय को स्वच्छ रखें।

बीमारियों की रोकथाम हेतु कॉ बेट टीमों का हुआ गठन
उन्होंने बताया कि मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु जिले में जिला स्तर पर तथा समस्त विकासखण्ड स्तर पर कॉ बेट टीमों का गठन किया गया है जो सूचना प्राप्ति कर तत्काल बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण की कार्यवाही करेगी। इस हेतु जिला स्तर पर 24ग्7 कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जिसका दूरभाष नंबर 07492-230100, 230101 एवं 232340 है एवं जिला स्तर पर मु य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी 9755812753, जिला सर्विलेंस अधिकारी 9425137586, जिला मलेरिया अधिकारी 9893067946 एवं आई.डी.एस.पी. सेल 9993513242 पर सूचना तत्काल दी जा सकती है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!