खेत पर सो रहे किसान की गर्दन काटी, हालत गंभीर

shailendra gupta
0
शिवपुरी। अभी कुछ दिनों पहले ही जहां पोहरी क्षेत्र में किसान पिता-पुत्र की हत्या की गुत्थी पुलिस के लिए अनसुलझी बनी हुई थी कि इसी क्रम में एक और ऐसी ही घटना जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में सामने आई। जहां घटनाक्रम के अनुसार कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम सुनाज में बीती रात खेत पर सो रहे एक किसान की अज्ञात व्यक्तियों ने गर्दन काट दी।
उक्त कृषक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जाती है। घायल किसान फिलहाल बयान देने की हालत में नहीं है जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल मुंह से बोल नहीं पा रहा तथा बेहोश बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार ग्राम सुनाज में रहने वाले कृषक फौजा पुत्र कल्लू बघेल(35) बीती रात अपने घर के नजदीक खेत पर रखवाली के उद्देश्य से सोया हुआ था। रात 2-3 बजे के आस-पास वह खेत से अपने घर पर आया। तब घरवालों ने देखा कि उसकी गर्दन दो जगह से धारदार हथियार से कटी हुई थी और उसमें तेजी से खून निकल रहा था। फौजा बोलने की स्थिति में नहीं था। 

इस कारण यह पता नहीं चल सका कि उस पर जानलेवा हमला किसने किया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है लेकिन आरोपी अभी भी अज्ञात बने हुए है संभव है कि घायल किसान के होश में आने के बाद पुलिसिया बयान मे आरोपी का नाम सामने आए। फिलहाल पुलिस भी अपने स्तर से कार्यवाही करने में लगी हुई है।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!