शहर में भी चोरों का धमाल, सूने घर को बनाया निशाना

shailendra gupta
0
शिवपुरी। पोहरी और कोलारस में लाखों की डकैती-चोरी की घटना में जहां पुलिस तल्लीन थी तो वहीं शहर में भी चोरों ने सूने मकानों पर अपनी पैनी नजर रखी।
इसी क्रम में कोतवाली क्षेंत्र स्थित नई पुलिस लाइन के पीछे रहने वाले एक युवक के घर से बीती रात अज्ञात चोर एक लाख की चोरी की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना के वक्त मकान के सभी लोग किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहर से बाहर गए हुए थे। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुासर नई पुलिस लाइन के पीछे रहने वाले महेश पुत्र अमरलाल धाकड़ बीती रात अपने परिवार के साथ शहर से बाहर किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी ससुराल गया था। रात को मकान सूना था, इस सूने घर का लाभ लेते हुए अज्ञात चोरो ने बीती रात को मकान का ताला  तोड़कर घर में प्रवेश किया और मकान के अंदर रखी अलमारी से सोने का हार, करधोनी, अंगूठी, पायले सहित अन्य सामान मिलाकर कुल एक लाख का माल चुराकर ले गए। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है। यहां बताना होगा कि इन दिनों चोरों की नजर सूने मकानों पर अधिक है इसलिए नागरिकों को भी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!