शिवपुरी में सिंधिया के हार की खबर से शुरू हुई राजनीतिक उथल-पुथल

shailendra gupta
0
शिवपुरी। देशभर में 16 वीं लोकसभा के अंतिम चरण का चुनाव संपन्न होने के बाद विभिन्न न्यूज चैनलों द्वारा बताए गए अपने-अपने सर्वे में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलना दिखाया जा रहा है, लेकिन कल एक न्यूज चैनल ने मप्र की सबसे महत्वपूर्ण लोकसभा सीट गुना-शिवपुरी में कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया की हार का सर्वे दिखाया तो क्षेत्र की राजनीति में उथल-पुथल शुरू हो गई और तरह-तरह से लोगों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गईं।
वहीं न्यूज चैनल के सर्वे पर कांग्रेसियों ने प्रश्र चिन्ह खड़ा कर दिया है और भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया है कि वह चैनलों के माध्यम से गलत सर्वे रिपोर्ट दिखाकर जनमानस को भ्रमित करने में लगी हुई है। वहीं भाजपा ने इस आरोप का पलटवार करते हुए कांग्रेस को सत्य को स्वीकार करने की नसीहत दी है और कहा है कि देश में मोदी लहर के चलते बड़े से बड़े किले ढहने की स्थिति में दिख रहे हैं तो गुना-शिवपुरी का किला ढहना कोई बड़ी बात नहीं है।

भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कल  न्यूज चैनल पर दिखाए गए सर्वे में कांग्रेस प्रत्याशी की हार दिखाई गई उसमें कोई संदेह नहीं है। कांग्रेसी देश में स्थिति खराब होने से इतने बौखला गए हैं कि अब उन्हें भाजपा के पक्ष में दिखाई जाने वाली हर खबर झूठी नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि देश में मोदी लहर चल रही है और इसी लहर के चलते पूरे देश का माहौल बदला है। विभिन्न चैनल भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने की उ मीद जता रहे हैं। वहीं इस लहर के चलते शिवपुरी-गुना संसदीय क्षेत्र का किला भी ढहने की स्थिति में दिख रहा है, क्योंकि लोकतंत्र में हर व्यक्ति स्वतंत्र है और यहां की जनता किसी की गुलाम नहीं है। जहां एक मामूली व्यक्ति इंदिरा गांधी को मात दे सकता है और इतिहास बदल सकता है तो शिवपुरी में भी ऐसा हो सकता है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामसिंह यादव अपनी प्रतिक्रिया में कहते हैं कि चैनल द्वारा दिखाए जा रहे सर्वे झूठे और बेबुनियाद हैं। भाजपा सत्ता के बल पर इस तरह के झूठे आंकड़े न्यूज चैनलों के माध्यम से क्षेत्र की जनता के समक्ष पेश करा रही है जो भाजपा की छोटी सोच का परिचय है और 16 मई में सिर्फ एक दिन ही शेष है और 16 मई को इस बात का निर्णय हो जाएगा। वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश जैन आमोल ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि भाजपा के तथाकथित लोगों ने न्यूज चैनल के माध्यम से मोटी रकम देकर अपने पक्ष में सर्वे कराया है। जबकि वास्तविकता यह है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की शिवपुरी-गुना संसदीय क्षेत्र से भारी मतों से जीत होनी है और इस जीत को भाजपाई पचा नहीं पा रहे और झूठे सर्वे पेश करा रहा रहे हैं। श्री सिंधिया ने अपने क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई है और उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए क्षेत्र की जनता अपना फैसला सुना चुकी है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!