शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र की जवाहर कॉलोनी में रहने वाले राकेश पुत्र लक्ष्मीनारायण जोशी के घर दस मई को हुई चोरी का संदेह गृहस्वामी ने अपने किराएदार पर जताया है और उसे खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में संदेही किराएदार के खिलाफ धारा 454, 380 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 मई को शाम 4 से 5 बजे के बीच राकेश पुत्र लक्ष्मीनारायण जोशी बाजार गए हुए थे और उनकी पत्नी पास में स्थित किसी कार्यक्रम में भाग लने के लिए चली गई थी। उसी समय कोई चोर उनके घर का ताला तोड़कर कमरे में रखा एक सोने का हार, चार सोने की चूड़ी, पायल, करधौनी चोरी कर ले गया। घटना के बाद से उनके मकान में किराए से रहने वाला युवक खुमान जाटव भी गायव था। बाद में मकान मालिक राकेश को खुमान जाटव पर चोरी की घटना में शामिल होने का शक हुआ और वह वापिस नहीं लौटा तो शक और भी प्रबल हो गया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।