नाबालिग के साथ घर में घुसकर बलात्कार

shailendra gupta
0
शिवपुरी। खनियाधाना क्षेंत्र के ग्राम अचरौनी में रहने वाले एक युवक ने अपने पड़ोस मे रहने वाली नाबालिग लड़की के साथ 3 मई को घर में घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। घटना के वक्त लड़की की मां घर में नहीं थी वहीं पिता व छोटा भाई घर के बाहर था।
इसके बाद आरोपी युवक ने फिर से लड़की को बीते रोज अपनी हवस का शिकार बनाना चाहा तो युवक को लड़की के पिता ने देख लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया जिस पर आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ। पीडि़त ने अपनी मां के साथ थाने आकर आज आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जिस पर से पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिर तारी के प्रयास शुरू कर दिए है।

अचरौनी में रहने वाले नंदराम पुत्र हरचरण साहू(38) 3 मई को अपने पड़ौस में रहने वाली एक 15 वर्षीय लड़की के घर में घुस गया। उस वक्त घर में कोई नहीं था। मौके का लाभ लेकर नंदराम ने लड़की के साथ दुष्कर्म कर दिया और मौके से फरार हो गया। चूंकि लड़की की मां किसी शादी में शामिल होने के लिए गांव से बाहर गई हुई थी,इसलिए लड़की ने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। इसके बाद नंदराम ने फिर से 5-6 मई की दर यानी रात लड़की के घर में घुसने की कोशिश की तो लड़की का पिता नींद से जाग गया और उसने नंदराम को देख लिया जिसके बाद हुए शोर-गुल के बाद नंदराम मौके से फरार हो गया। बाद में लड़की ने अपनी मां को बिगत दिनो हुई दुष्कर्म की घटना के बारे में बताया जिस पर से पीडि़त गुरूवार की सुबह अपनी मां के साथ थाने पहुंची और प्रभारी योगेन्द्र सिंह जादौन को घटना की जानकारी दी जिसके बाद पीडि़त का मेडीकल कराकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

शादी समारोह से लौटते समय नाबालिग से दुष्कर्म
दूसरी घटना में भौती थाना क्षेंत्र के ग्राम दुल्हई में रहने वाली एक 16 वर्षीय लड़की बीती रात एक शादी समारोह से खाना खाकर वापस अपने घर आ रही थी। इसी बीच रास्ते में उसे अर्जुन लोधी, अवद्येश लोधी व रामदेवी लोधी मिले। लड़की को अकेला देख तीनो उसे पकड़कर सुनसान जगह पर ले गए और इसके बाद अर्जुन ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पीडि़ता की शिकायत पर तीनों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया गया है।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!