सरकारी जमीन पर डॉक्टर ने कब्जा जमाया

shailendra gupta
0
शिवपुरी। शहर के बीचों बीच पोहरी रोड़ पर बीते लंबे समय से शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 1011 पर अवैध कब्जा होने के बाबजूद भी शासकीय अमला इस ओर कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है।

यहां बताना होगा कि जिस शासकीय भूमि पर कब्जा किया गया है वह भी जिला चिकित्सालय के एक विशेषज्ञ शासकीय चिकित्सक ने ही किया है। पोहरी रोड़ की इस मुख्य सड़क को भी अतिक्रमण की चपेट में लिया गया है। इस संबंध में शहर के जागरूक नागरिकों ने इस ओर शीघ्र कार्यवाही की मांग की है। यहां बता दें कि जिस शासकीय भूमि पर यह अवैध कब्जा शासकीय चिकित्सक द्वारा किया गया है उसमें शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 1011 में पूरा कलेक्ट्रेट परिसर आता है ऐसे में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना आवश्यक है।

पोहरी रोड़ की मुख्य सड़क पर निवास करने वाले जिला चिकित्सालय के शासकीय चिकित्सक ने इन दिनों अपने निवास के बाहर भी मु य रोड़ पर अवैध कब्जा कर लिया है जबकि कब्जा वाली यह भूमि शासकीय है इसके साथ ही शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 1011 में आने वाले रिकॉर्ड रूम के पास पड़ी रिक्त भूमि को भी चिकित्सक ने अपनी बापौती समझकर उसके चारों ओर तार फेंसिंग कर अवैध कब्जा जमा लिया है। यूं सरेआम शासकीय भूमि पर शासकीय चिकित्सक द्वारा किए जाने वाले अतिक्रमण से नागरिक भी हतप्रभ है।

इस संबंध में जागरूक नागरिकों द्वारा जिला प्रशासन से शीघ्र कार्यवाही की मांग की गई है। वहीं दूसरी ओर बताया जाता हैकि इस भूमि पर कब्जा हटाने के लिए न्यायालय की शरण भी ली जा चुकी है ताकि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले चिकित्सक पर भी कार्यवाही हो और शासकीय अमला इस भूमि को शासकीय भूमि के रूप में उपयोग कर सकें। फिलवक्त इस संबंध में जिला प्रशासन से ध्यान देने की मांग की गई है। अब देखना होगा कि शासकीय चिकित्सक स्वयं अपना अवैध कब्जा हटाते है अन्यथा जिला प्रशासन इस मामले में कोई कार्यवाही करेगा।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!