शिवपुरी। पिछोर अनुविभाग के भौती थानांतर्गत दुल्हई गांव में बुधवार की रात एक महिला की मदद से दो युवकों ने नाबालिग का बालात्कार कर दिया। पुलिस न युवको पर बलात्कार सहित महिला पर भी आपराधिक मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
बताया गया है कि दुल्हई गांव में 16 वर्षीय एक नाबालिग किशोरी को उसकी पड़ौसी रामदेवी लोधी नामक महिला बुधवार की रात 9 बजे किसी काम के बहाने अपने घर बुलाया और अपने घर में बंद कर दिया। और घर में पहले से ही मौजूद सिरसौद गांव निवासी अर्जुन लोधी और अवधेश लौधी ने नाबालिग को पकड लिया और उसका बारी बारी से बालात्कार कर दिया, और नाबालिग को किसी को ना बताने की धमकी भी दी।
नाबालिग रोते-रोते अपने घर पहुंची और परिजनो को इस घटना की जानकारी दी और परिजन गुरूवार की सुबह भौती थाना पहुंचे और सारी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने नाबालिग के परिजनो की शिकायत पर दोनो युवको और महिला पर आपराधिक मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।