शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेंत्र के ग्राम आवास में रहने वाला एक युवक बीती शाम को अपने ोत पर काम कर रहा था। युवक के खेत के ऊपर से पास में स्थित मंदिर पर बिजली कनेक्शन का तार निकला था।
उक्त बिजली का तार न जाने कब टूट कर खेत की बांगड पर गिर गया और खेत पर काम कर रहा युवक अचानक से बागड़ के संपर्क में आ गया। युवक को करंट लगता देख पड़ौस के खेत पर काम कर रहा युवक उसे बचाने गया लेकिन तेज करंट होने के कारण दोनो की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
आवास में रहने वाला रिंकू पुत्र पप्पु यादव बीती शाम अपने खेत पर काम कर रहा था। रिंकू के खेत के ऊपर से एक बिजली का तार निकला है। वह बिजली का तार टूटकर खेत के चारो तरफ मौजूद लोहे की फेसिंग पर आकर गिर गया और रिंकू को पता भी नहीं चला। काम करते-करते रिंकू बागड़ की चपेट में आ गया और उसे तेज करंट लगा जिससे वह तारों से चिपक गया। इसी वक्त पड़ौस के ोत पर काम कर रहा उदय सिंह ढ़ीमर तेजी से रिंकू को बचाने पहुंचा तो वह भी करंट के आगोश में समा गया। इस दिल दहला देने वाली घटना में दोनो युवको की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने दोनो के शवों का पीएम कराकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।