शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेंत्र के ग्राम परिच्छा के पास आज सुबह एक बाइक सवार रोड़ पर खड़े ट्रक में जा भिंड़ा। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
इसके बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रैफर किया लेकिर रास्ते में ही युवक ने अपना दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
फतेहपुर में रहने वाला विजय पुत्र बाबूलाल (25)गुरूवार को सुबह अपनी बाइक पर सवार होकर पोहरी की तरफ जा रहा था। इसी दौरान ग्राम परिच्छा के पास रोड़ पर वह तेज गति से एक खड़े ट्रक में घुस गया। इस घटना में विजय की हालत गंभीर हो गए जिसके चलते उसे ग्वालियर रैफर किया गया लेकिन रास्तें में ही विजय ने अपना दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।