शिवपुरी। जब एक बार ऑटो यूनियन ने ऑटो चालकों के लिए अलग-अलग स्थानों के लिए ऑटो किराया निर्धारित कर दिया है तो फिर किसी प्रकार का मनमाना शुल्क वसूल करना ऑटो यूनियन के कार्यों के प्रति ही धोखाधड़ी जैसा है।
चूंकि वर्तमान परिवेश में ऑटो चालकों की मनमानी का दंश झेल रहे यात्री इस धोखाधड़ी का शिकार होने को मजबूर है क्योंकि एक ओर जहां ऑटो चालक निर्धारित सं या से अधिक सवारियां भर लेते है तो वहीं वह अन्य ऑटो चालकों से गुण्डागर्दी करने से भी बाज नहीं आते। ऐसे में ऑटो चालकों की मनमर्जी के विरूद्ध कार्यवाही की मांग नगरवासियों ने की है।
गाली-गलौज व मारपीट करते हैं
देखा जाए तो इन दिनों शिवपुरी में कतिपय ऑटो चालकों की गुण्डागर्दी और मनमानी से नागरिक परेशान हैं। यूं तो ऑटो चालकों की विभिन्न स्थानों की रेटें निर्धारित हैं, लेकिन इसके बाद भी वह यात्रियों से मनमाना किराया वसूल कर रहे हैं तथा विरोध करने पर गाली गलौंच एवं मारपीट पर भी उतारू हो जाते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि ऑटो चालकों की बेलगाम गतिविधियों को नियंत्रित करने का प्रयास न तो आरटीओ विभाग और न ही पुलिस द्वारा किया जा रहा है। शिवपुरी शहर में हजारों की सं या में ऑटो चालक हैं, लेकिन इनकी ठीक से व्यवस्था प्रशासन और पुलिस ने नहीं की।
रात के अंधेरे का उठाते है फायदा
यहां तक कि झांसी तिराहे जैसे क्षेत्र में भी रात 11 बजे के बाद ऑटो चालक नहीं मिलते, यही स्थिति शहर के कई अन्य इलाकों में है। अच्छी-अच्छी कॉलोनियों के नजदीक भी ऑटो चालकों के स्टेण्ड नहीं है और उन्हें ऑटो लाने के लिए माधवचौक पर आना पड़ता है। ऑटो चालकों के अनाप शनाप किराया वसूल करने से भी यात्री परेशान हैं। कभी-कभी तो माधवचौक से रेलवे स्टेशन जाने के लिए ऑटो चालक 80 से 100 रुपये वसूल करते हैं। रेलवे स्टेशन से माधवचौक आने के लिए एक-एक यात्री से 20-20 रुपया किराया लेते हैं। रेलवे स्टेशन पर जब ऑटो कम सं या में खड़े होते हैं तो उनकी दरें और बढ़ जाती हैं। शहर मेें ऑटो चालकों द्वारा लूट की अनेक वारदातें भी हो चुकी हैं। नागरिकों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि ऑटो चालकों का किराया निर्धारित किया जाए और इसकी सूची ऑटो पर चस्पा की जाए ताकि उन्हेें ऑटो चालकों के आतंक से मुक्ति मिल सके।
रेलवे स्टेशन पर पूछताछ की सुविधा नहीं, यात्री परेशान
शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर पूछताछ की सुविधा न होने से यात्री परेशान हैं। इस कारण ट्रेन के विलंब होने पर यात्री घंटों स्टेशन पर इंतजार करते रहते हैं और परेशान होते हैं। विदित हो कि स्टेशन पर पूछताछ सुविधा न होने से बाहर जाने वाले यात्री घर से फोन लगाकर टे्रन की जानकारी नहीं ले पाते। जब वह ट्रेन के निर्धारित समय पर स्टेशन पहुंचते हंैं तो उन्हें जानकारी मिलती है कि ट्रेन दो घंटे या तीन घंटे लेट है। इस पर उन्हें घंटों ट्रेन का इंतजार करना होता है। स्टेशन सूत्रों ने बताया कि शिवपुरी में पूछताछ की सुविधा नहीं है। एक ही क्लर्क टिकिट का वितरण करता है इस कारण फोन नहीं उठाता। यात्रियों ने शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर पूछताछ की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।