शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के धाकड़ छात्रावास के पास से कल 14 वर्षीय बालिका गायब हो गई। शंका व्यक्त की जा रही है कि उसका अपहरण किया गया है। बालिका के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरूद्ध भादवि की धारा 363 के तहत अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्लू कुशवाह पुत्र गोटे कुशवाह उम्र 45 वर्ष की 14 वर्ष की पुत्री कल से अपने घर से अचानक गायब हो गई। उक्त बालिका घर के बाहर धाकड़ छात्रावास के पास खेल रही थी। बालिका के पिता का कहना है कि उसकी पुत्री का कोई अज्ञात व्यक्ति अपहरण कर ले गया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।