डॉ. मोघे के सुपुत्र आशीष मोघे का असमायिक निधन

shailendra gupta
0
शिवपुरी। शहर के प्रतिष्ठित डॉ. एसआर मोघे और डॉ. मेघा मोघे के सुपुुत्र आशीष मोघे का आज कैंसर बीमारी के कारण भोपाल में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार भोपाल में ही किया गया। उनके निधन पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, राजनेताओं, पत्रकारों और व्यवसाईयों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।

आशीष मोघे अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे और काफी समय से कैंसर से पीडि़त थे। उनका पहले इलाज बॉ बे चला और बाद में इलाज के लिए उन्हें भोपाल लाया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। आशीष मोघे के निधन पर उद्योग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, पूर्व विधायक माखनलाल राठौर, विधायक प्रहलाद भारती, गणेश गौतम, अशोक अग्रवाल एडवोकेट, डॉ.रामकुमार शिवहरे, अजय गुप्ता, रामसिंह यादव, बैजनाथ सिंह यादव, रामशरण अग्रवाल, देवेन्द्र जैन, जितेन्द्र जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की ईश्वर से कामना की है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!