SMS कर धमकी देने वाले पर मामला दर्ज

shailendra gupta
0
शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र में पिछली 20 मई से कोई अज्ञात व्यक्ति मोबाइल पर धमकीभरे एसएमएस करके परेशान कर रहा था। जिसकी शिकायत पीडि़त युवक ने थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ धारा 507 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रूपेश कुमार पुत्र सुरेश जैन निवासी कोलारस के मोबाइल नंबर 9993016317 पर मोबाइल नंबर 8109163428 से धमकी भरे एसएमएस आ रहे थे। यह सिलसिला 20 मई से लगातार चल रहा था। जिससे फरियादी रूपेश कुमार और उसके परिजन घबराए हुए थे। रूपेश कुमार ने बताया कि एसएमएस में अज्ञात व्यक्ति ने लिखा था कि तु हें जान से मारने की मुझे सुपारी मिली है। तु हें जल्द ही मार दिया जाएगा। इससे घबराकर कल रूपेश कुमार अपने भाई के साथ थाने पहुंचे और अज्ञात युवक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करा दी।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!