शिवपुरी। बदरवास के रेल्वे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर बीते रोज की सुबह एक वृद्ध की लाश पड़ी मिली। लाश मिलने की सूचना बदरवास पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाश की शिनाख्ती की पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बदरवास रेल्वे स्टेशन पर सूचना के बाद एएसआई सुरेश शर्मा मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। मृतक का नाम पुक्खा जाटव पुत्र भुआ जाटव उम्र 70 वर्ष निवासी बड़ी घुरवार का है लेकिन यह पता नही चल सका कि वृद्ध रेल्वे स्टेशन पर कब और कैसे पहुंचा। हालांकि पुलिस का कहना है कि शव में से शराब की गंध आ रही थी। पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को सूचित किया और पी एम के बाद उसका शव गांव ले जाया गया। बदरवास पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।