शिवपुरी। कोलारस अनुविभाग के इंदार थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बीते रोज लड़का देखकर वापस आ रहे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
इंदार थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकाश पुत्र दयाराम जाटव निवासी मनियर शिवपुरी कन्हैयालाल पुत्र बुद्घाराम जाटव निवासी ठाकुरपुर अपनी मोटरसाइकिल से वापस ईसागढ़ के क्षत्री गांव से लड़का देखकर आ रहे थे तभी आगे से आ रही स्विफ्ट कार के चालक ने लापरवाही पूर्वक गाडी चलाते हुये मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मोटर साईकिल सवार दोनों युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इंदार पुलिस द्वारा सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर दोनों मृत युवकों को खतौरा अस्पताल में पीएम के लिये लाया गया और मृत युवकों के परिजनों की रिपोर्ट पर मामला कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।