शिवपुरी। थाना अंतर्गत ग्राम ठर्रा के निकट मंगलवार को एक तेज रफ्तार डंपर चालक ने बाईक सवारों को रौंद दिया। हादसे में बाईक चालक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे दो अन्य युवक घायल हो गए।
घायलो को जिला अस्पताल में उपचार हैतु भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अस्पताल चौकी प्रभारी राय सिंह गुर्जर के अनुसार मंगलवार को बाईक सवार धर्मवीर पुत्र लाखन यादव निवासी खरई, रूबी व उसके पति केदार यादव निवासी श्रीपुरा थाना गोवर्धन शिवपुरी में अपने परिवार के एक सदस्य का फार्म भरकर लौट रहे थे। तभी ग्राम ठर्रा के निकट सामने से आ रहे तेज र तार डंपर चालक ने लापरवाही पुर्ण वाहन चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाईक डंपर मेें बुरी तरह फस गई, राहगीरो ने काफी मुश्किल से घायलो को निकाला गया।
घायलो की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली से तत्काल संजीवनी एंबुलेंंस 108 मौके पर पहुंचे और घायलो को जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में ईलाज के दौरान धर्मवीर यादव की मौत हो गई, और घायल केदार को ग्वालियर रैफर कर दिया। घटना के बाद डंफर चालक वाहन को छोडकर फरार हो गया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।