विवाहिता को बंधक बनाकर बेच डाला

shailendra gupta
0
शिवपुरी। फिजीकल चौकी क्षेत्रांतर्गत घोसीपुरा नरिया के सामने रहने वाले एक युवक ने अपने पड़ोसियो पर पत्नी को बंधक बनाकर बेचने का आरोप लगाया है। पीडि़त ने एसपी शिवपुरी को आवेदन सौप कर कार्यवाही की मांग की है।

आवेदन में कमल किशोर शाक्य नामक युवक ने उल्लेख किया है कि 21 मार्च 2014 को जब वह मजदूरी करने गया था व उसकी पत्नी रजनी शाक्य व बच्चे घर पर अकेले थे तभी उसकी पत्नि अचानक गायब हो गई। वह घर आया तो उसे उसकी पत्नि नही मिली, जिस पर उसने फिजीकल चौकी पहुंच कर अपनी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करवाई।

पीडि़त के अनुसार इसी बीच मुझे ज्ञात हुआ कि मेरी पत्नि को रवि जाटव उसकी पत्नि मधु जाटव, दीपेश जाटव, रवि जाटव, सोनू जाटव ने कही बंधक बनाकर रखा है। पीडि़त का कहना है कि उसे संदेह है कि उक्त लोगो ने उसकी पत्नि को बेच दिया है। कमलकिशोर ने पुलिस अधीक्षक से संदेही लोगो पर उचित कार्यवाही कर पत्नी का खोजने की गुहार लगाई है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!