शिवपुरी। कोलारस अनुविभाग के रन्नौद थाना अंतर्गत सजाई गांव में घर में अकेली नाबालिग के साथ गांव के ही एक युवक ने बालात्कार कर दिया है।
नाबालिग की फरियाद पर शुक्रवार को रन्नौद पुलिस ने उक्त युवक की के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार 2 मई को सजाई गांव मे एक 14 साल की नाबालिग के माता पिता शादी में शामिल होने बहार गांव गए हुए थे। नाबालिग के अकेला होने का फायदा उठाकर गांव का ही एक युवक आरोपी संजीव पुत्र कालु जाटव घर मेें घुस आया और नाबालिग के साथ जाबरिया बालात्कार कर दिया।
पिता के गांव से बाहर शादी समारोह में लौटाने के बाद शुक्रवार को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बालात्कार सहित बालक-बालिका सरंक्षण अधिनियम की धाराओ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।