शिवपुरी। मगरौनी चौकी अंतर्गत ग्राम भदारी में सिंध नदी के घाट पर गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने मछली के जाल में उलझी एक लाश देखी। पुलिस ने मौके पर जाकर लाश को बाहर निकलवाया। मृतक के पैर जाल में उलझे हुए हैं तथा लाश पुरानी होने से शरीर के नाजुक अंग भी गायब हैं। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए।
ग्राम भदारी में सिंध के घाट पर कंकालनुमा व्यक्ति की लाश पड़ी मिली। जिसके चेहरे का मांस गायब था तथा पैर मछली पकडऩे के जाल में उलझे हुए थे। मृतक के शरीर पर केवल चड्डी है। शव क्षत.विक्षत हो जाने से उसे पहचानना मुश्किल हो रहा है। नरवर टीआई धर्मेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि पानी में अधिक समय तक लाश रहने की वजह से पानी के जीव जंतु नाजुक अंगों को खा लेते हैं।
श्री तोमर ने बताया कि मोहनी पिकअप डेम से एक मछुआरा जगदेव उम्र वर्ष 55 पुत्र बूटाराम निवासी बिहार, हाल निवास मोहिनी डेम पर बीते 29 अप्रैल से गायब है। मछुआरे की गुमशुदगी थाने में दर्ज है। लाश मिलने के बाद उसकी पहचान के लिए गायब मछुआरे के नजदीकियों को बुलाया गया है। अभी यह कहना मुश्किल है कि हत्या कर लाश फेंकी है या फिर पानी में डूबने से मौत हुई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।