शिवपुरी। जिले के रन्नौद थाना क्षेंत्र के ग्राम लालपुर के पास स्थित सिंध नदी में डूबने से आज दोपहर दो मासूम बालकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनो बच्चें नदी में नहाने गए हुए थे और इसी दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्राम लालपुर में रहने वाला अर्जुन पुत्र वीर सिंह दांगी(12) व उसका मित्र सुमित पुत्र कुलदीप सरदार(13१ आज सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे लालपुर गावं के पास स्थित सिंध नदी में नहाने गए हुए थे। इसी दौरान अचानक से दोनो गहरे पानी में चले गए और दोनो की पानी में डूबने से मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। दोनो बच्चें जब घर नहीं आए तो परिजन मौके पर पहुंचे और पड़ताल की तो दोनो के शव नदी में मिल गए। परिजन दोनो को सीधे कोलारस अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनो के शवों का पीएम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।