बीच रास्ते में बाईक सवार युवक से मारपीट, लूट कर भागे बदमाश

shailendra gupta
0
शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेंत्र के ग्राम बघेदरी व करैरा के बीच पडऩे वाले रास्ते में सोमवार को दोपहर एक बाइक सवार युवक से मारपीट कर दो अज्ञात बदमाश उसकी बाइक व मोबाइल लूट कर ले गए। पुलिस ने इस मामले में पीडि़त की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

करैरा के मडोरीपुरा में रहने वाला हरविलास पुत्र हरदास कुशवाह आज दोपहर करीब 2 बजे जब बघेदरी से करैरा आ रहा था। तो उसे रास्ते में दो अज्ञात बदमाश मिल गए। बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट की और कट्टे की नौंक पर हरविलास की बाइक व मोबाइल को लूट कर ले गए। पुलिस ने इस मामले में बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!