शिवपुरी। गुना-बायपास पर स्थित अग्रवाल पेट्रोल पंप के पास खड़े एक ट्रक में सोमवार को शाम अचानक से शोर्ट-सर्किट होने के कारण आग लग गई। आग लगते ही ट्रक में से धूंआ निकलने लगा। ट्रक में लगी आग को देख मौके पर मौजूद लोगो ने पास में स्थित बोर से पानी लेकर तुरंत आग पर काबू पाया।
हालांकि फायर बिग्रेड को सूचना दे दी गई थी लेकिन जब तक दमकल मौके पर पहुंचती उससे पूर्व ही ट्रक में लगी आग पर लगभग काबू पा लिया गया था। अगर इस आग पर जल्द काबू नहीं पाया जाता तो पेट्रोल पंप पास होने के कारण बड़ी घटना हो सकती थी।
पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक एमपी 33 एच 1354 में आज शाम करीब 6 बजे अचानक से अगले हिस्से में आग लगने लगी। चूंकि ट्रक पेट्रोल पंप के पास खड़ा था इसलिए मौके पर मौजूद लोगो ने पास ही स्थित बोर से पानी लेकर आग को बुझाने के प्रयास किए और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। वहीं मोके पर कुछ देर बाद दमकल भी पहुंच गई जिसने शेष बची आग को भी बुझा दिया। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ट्रक किसका था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की पड़ताल में जुट गई है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।