शिवपुरी। ग्राम चंदनपुरा में आज सुबह एक युवक पवन पुत्र विजय धाकड़ उम्र 18 वर्ष की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक युवक आज सुबह खेत से घर जा रहा था। तभी रास्ते में बिजली के तर टूटे हुए पड़े थे। जिससे वह उन तारों के संपर्क में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
मृतक के परिजन उसे अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
वारदात की नियत से घूम रहे युवक को कट्टे सहित पकड़ा
शिवपुरी। अमोला थाना क्षेत्र में स्थित गुर्जर ढांवे पर कल दोपहर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से एक युवक राहुल उर्फ गोलू पुत्र रामस्वरूप गुप्ता उम्र 21 वर्ष निवासी भौंती को गिर तार कर लिया।
उसकी तलाशी लेने पर उसके पास एक 32 बोर की पिस्टल और एक जिंदा राउण्ड मिला जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने 25, 27 आ र्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।