पुलिस की अंधेरगर्दी, कार चालक को रोककर की अवैध वसूली

shailendra gupta
0
शिवपुरी। जिले के कोलारस अनुविभाग के इंदार थाने में थाना प्रभारी इन्द्रजीत सिंह की दबंगाई का मामला प्रकाश में आया है। थाना प्रभारी पर आरोप है कि उसने कार चालक को रोककर उससे अवैध रूपयों की मांग की और न देने पर थाना प्रभारी का गुस्सा भड़क उठा।
उसने न केवल ड्रायवर की पिटाई कर दी, बल्कि उसका मोबाइल भी दीवार में दे मारा। इतना ही नहीं पुलिस ने चालान भी कर दिया।  चालक ने थाना प्रभारी पर आरोप  लगाया है कि उसकी गाड़ी के कागजात पूरे होने के बावजूद भी जबरन उससे रूपयों की मांग की गई। जिसकी शिकायत पीडि़त चालक ने एसपी को शिकायती आवेदन देकर की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रहीस खां पुत्र कपूर खां निवासी शिवपुरी आज सुबह कार क्रमांक एमपी 33 सी 1220 से इंदार गया हुआ था। जब वह थाने के आगे से गुजर रहा था तो थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने उसे रोक लिया और उससे गाड़ी से संबंधित कागजात मांगे। पुलिस द्वारा कागजात मांगे जाने पर उसने सभी कागजात पुलिस को दिखा दिए। लेकिन इसके बावजूद भी इंद्रजीत सिंह गाड़ी छोडऩे के एवज में रूपयों की मांग करने लगे। जब कार चालक रहीस खांन ने कार मालिक से थाना प्रभारी की बात करानी चाही तो थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने चालक का मोबाइल छीन लिया और मोबाइल को दीवार पर दे मारा जिससे मोबाइल टूट गया। बाद में थाना प्रभारी ने रहीस की मारपीट करनी शुरू कर दी और जबरन चालानी कट्टे पर उसके हस्ताक्षर कराकर उसकी पांच रूपये की रसीद काट दी। घबराए चालक ने पुलिस की गुण्डागिर्दी देखकर चालान का पैसा चुकता कर दिया। बताया जाता है कि एसपी ने चालक के आवेदन पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!