शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेंत्र के ग्राम परिच्छा के पास रोड़ पर रविवार को दोपहर एक ट्रक व बाइक की भिंड़त में बाइक पर सवार दो युवकों में से एक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
शहर के हाथी खाना में रहने वाला ओमप्रकाश पुत्र बादामी बाल्मीक(55) व दीपक पुत्र रमेश बाल्मीक(30) निवासी लाल माटी दोनो आज दोपहर में बाइक पर सवार होकर शिवपुरी से भटनावर जा रहे थे। इसी बीच सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक सवारों में तेजी से टक्कर मार दी। इस घटना में दोनो में से ओमप्रकाश की मौत हो गई जबकि दीपक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।