अपने बेटे की जान बचाने सहती रही बलात्कारी के कुकर्म

shailendra gupta
0
शिवपुरी। मायापुरा थानांतर्गत ग्राम बरवटपुरा में अपनी बहन की शादी में आई एक आदिवासी महिला को अपनी हवस का शिकार बनाने के लिए ग्राम महुआ के दंबग ने महिला के बेटे को गोदी मेें से फैक दिया और उसका बालात्कार कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम छपरा ईसागढ निवासी एक 23 वर्षीय आदिवासी महिला अपनी चचेरी बहन की शादी में बरवटपुरा आई थी। शादी समारोह के बाद आठ मई को जब वह अपनी ससुराल लौटने की तैयारी कर रही थी तभी वह पास ही गांव महुआ का बल्लु पुत्र श्रीपत यादव आ गया और उससे बोला कि वह बाईक से कदवाया तक जा रहा है और उसे वहां तक छोड देगा।

महिला उसके साथ बाईक पर अपने दो वर्ष के बेटे के साथ सवार हो गई। रास्ते में महुआ के हार मेें स्थित एक नाले मेें बाईक रोक पीडि़ता की गोदी में से उसके बेटे को छीन कर जमीन पर फैक दिया और उसके साथ बालात्कार कर दिया। और पीडि़ता को डरा धमाकाकर उसकी ससुराल छोड़ आया।

महिला के पति बहार गांव से नो मई को लौट कर आया तो पीडि़त महिला ने अपने पति को सारा घटनाक्रम बताया उसके बाद पति मायापुर थाने में अपनी पत्नि के साथ आया और पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने पीडि़ता के बयान पर आरोपी बल्लु यादव के खिलाफ बालात्कार का मुकदमा  दर्ज कर विवेचना प्रांरभ कर दी है।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!