शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र में 24 फरवरी 2014 को वंदना ओझा की आग लगाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने विगत दिवस फरार चल रही रचना ओझा पत्नी सतीश ओझा को गिरफ्तार कर लिया। एसडीओपी एसएन मुखर्जी ने बताया कि उक्त हत्यारोपी महिला पिछले काफी समय से फरार चल रही है औैर पुलिस को चकमा दे रही है।
विदित हो कि 24-25 फरवरी की दरम्यानी रात मृतिका वंदना ओझा की मारपीट कर आग लगाकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी ससुर कल्ला, सास रामबाई, देवर पवन, ननद रचना, नंदेऊ सतीश के खिलाफ धारा 302, 304 बी 34 आईपीसी के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों की धरपकड़ की। जिसमें आरोपी कल्ला, पवन, सतीश और रामबाई को गिरफ्तार कर लिया था जबकि ननद रचना उसी समय से फरार चल रही है। जिसे पुलिस ने विगत दिवस गिर तार कर लिया है और न्यायालय में चालान पेश कर दिया।
है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।