वेतनवृद्धि को लेकर नपा के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर

shailendra gupta
0
शिवपुरी। नगर पालिका परिषद शिवपुरी में पदस्थ सफाई कर्मियों ने अपनी वेतनवृद्धि को लेकर आज नपा परिषद में धरना प्रदर्शन कर हड़ताल की।
यहां सफाई कर्मचारियों का कहना था कि वह विगत 9 वर्षोँ से नगर पालिका में सफाई का कार्य करते आ रहे है उनकी पदस्थी अंशकालीन वेतनमान पर की गई थी लेकिन उनसे पूर्णकालिक कार्य करवाकर अंशकालीन वेतनमान ही दिया जात है। इसके एवज में उन्हें 3500-2700 वेतन निर्धारित किया गया है और इस भीषण महंगाई में उनका गुजारा इस वेतन से नहीं हो पा रहा है।  सफाईकर्मियों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका के अन्य कर्मचारी 2 हजार रूपये के वेतनमान से पदस्थ हुए थे आज उनका वेतनमान बढ़कर 5 से 6 हजार रूपये हो गया है। इस तरह नगर पालिका प्रशासन हमारे साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपना रहा है। सभी सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका सीएमओ से मांग की है कि उनका वेतनमान बढ़ाया जाए नहीं तो वह अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को बाध्य होंगे।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!