शिवपुरी। जिले के इंदार थाना क्षेंत्र के ग्राम अटारई में रहने वाली एक महिला से बीती रात दो युवको ने उस समय गांव के रास्ते में छेड़छाड़ कर दी जब वह गांव में आयोजित रामलीला देखने जा रही थी। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर दोनो आरोपी युवको के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अटारई में रहने वाली एक 27 वर्षीय महिला बीती रात गांव में हो रही रामलीला देखने जा रही थी। इसी दौरान उसे रास्ते में गांव के ही बलवीर यादव व रामकुमार यादव मिल गए। रास्ते में महिला को अकेला देख दोनो युवको ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। इस घटना के बाद दोनो मौके से फरार हो गए। पीडि़ता ने सुबह आकर थाने में शिकायत दर्ज कराई जिस पर से पुलिस ने दोनो के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।