शिवपुरी। अभी दो दिन पहले ही तो पुलिस ने दर्जन भर चोरी गई बाईक के गिरोह का पर्दाफाश किया था जिसमें दर्जन भर चोरी की गई बाईकें भी पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बरामद की। यह कार्यवाही करैरा थाना द्वारा की गई। इसके बाद अब एक बार फिर से पुलिस कोतवाली ने दो माह पूर्व रेलवे स्टेशन से चोरी गई बाइक को चोर सहित दबोचने में सफलता हासिल की है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी चोर से पूछताछ जारी है तथा उससे ओर भी चोरी गई बाइक बरामद हो सकती है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी।
बताया जाता है कि दो माह पूर्व 18 मार्च को शहर में रहने वाले नरहरि प्रसाद गर्ग की बाइक रेलवे स्टेशन से चोरी हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी थी। कोतवाली थाना प्रभारी राजेश सिंह राठौड़ को बीती शाम एक गुप्त सूचना मिली जिस पर से पुलिस ने शहर के कोली मौहल्ले में रहने वाले कालू उर्फ कल्लू पुत्र अमरचंद को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से उक्त चोरी की बाइक को बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए चोर से अभी पूछताछ जारी है तथा उससे अन्य चोरी की बाइके भी बरामद होने की उम्मीद है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।