दुकानदार ने ग्राहक के सिर पर पटके पत्थर, युवक घायल

shailendra gupta
0
शिवपुरी। शहर के मध्य स्थित माधव चौक चौराहे पर सहायता केन्द्र के पास बीती रात्रि ठेले पर सिगरेट-पाउच की दुकान संचालित करने वाले एक दुकानदार ने सामान लेने आए ग्राहक के साथ हुए विवाद के बाद उसके सिर पर पत्थर पटक दिए।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घटना के बाद आरोपी दुकान संचालक को गिर तार कर उसके खिलाफ धारा 307 हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि करीब 9 से 10 बजे के बीच इब्राहिम कुर्रेशी और रहीस खांन माधव चौक चौराहे पर भज्जू नमकीन की दुकान पर रूपये देने के लिए पहुंचे बाद में नमकीन की दुकान के सामने सिगरेट-पाउच के लगने वाले ठेले पर पहुंचे। जहां रहीस का विवाद आरोपी ठेला संचालक दुर्गा राठौर के साथ हो गया।

बाद में आरोपी दुकानदार ने रहीस के सिर पर एक बड़ा पत्थर पटक दिया। यह घटनाक्रम शहर के बीचोंबीच भीड़भाड़ इलाके में घटित हुआ। जहां किसी ने भी उसे बचाने की कोशिश नहीं की। जिससे आरोपी दुर्गा राठौर ने घायल युवक के सिर पर फिर से बड़ा पत्थर पटक दिया। जिससे उसका सिर फट गया। तभी पुलिस को किसी ने सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ठेले वाले को पकड़ लिया और घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।



Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!