शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के फिल्टर प्लांट पर कल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से एक युवक को हाथ भट्टी की बनी अवैध शराब सहित गिर तार कर उसके खिलाफ 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगल पुत्र कल्ला बाढ़ई उम्र 30 वर्ष निवासी पुरानी मगरौनी कल सुबह 10:30 बजे दो कट्टियों में हाथ भट्टी से बनी 55 लीटर अवैध शराब भरकर फिल्टर रोड पर बस का इंतजार कर रहा था। तभी किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी आरोपी मंगल को पकड़ लिया और उसके पास से 55 लीटर शराब जिसकी कीमत 5300 रूपये आंकी गई है। उसे जप्त कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।