तीनों लड़की को घसीटते हुए बाहर लाए और कपड़े फाड़ डाले

shailendra gupta
0
शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के लुधावली में बीती रात्रि तीन शराबियों ने घर में बैठी एक युवती को घसीटते हुए बाहर ले आए और उसके कपड़े फाड़ दिए। आरोपी तीनों युवक घटना के बाद भाग निकले। जिसकी शिकायत पीडि़त युवती ने थाने में की है। पुलिस ने तीनों आरोपी युवकों के खिलाफ धारा 323, 294, 506, 354, 34, 3(2), 11 एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कु. प्रीति चिराड़ (परिवर्तित नाम)पुत्री रामप्रसाद चिराड़ उम्र 18 वर्ष निवासी लुधावली कल रात्रि लगभग 9 बजे घर पर बैठी हुई थी। उसी समय आरोपी सुनील लोधी, अनिल लोधी और पप्पू लोधी उसके घर के सामने बैठकर शराब पी रहे थे। तभी एक आरोपी ने शराब की बोतल प्रीति के घर में फेंक दी। जिस पर प्रीति ने इसका कारण पूछा तो तीनों आरोपी भड़क गए और उन्होंने घर में घुसकर प्रीति को पकड़ लिया और उसको घसीटते हुए घर के बाहर ले आए। जहां आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए। युवती के चिल्लाने पर पड़ोस के लोग वहां पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग निकले।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!