दबंगों ने तोड़ी तालाब की पार, निजी भूमि पर किया कब्जा

shailendra gupta
0
शिवपुरी। शिवपुरी तहसील के ग्राम  यावदाकला में गांव के दबंगों ने एक किसान की निजी भूमि को कब्जाकर उसके  ोत के पास बने शासकीय तालाब की पार को तोड़कर उसे बंद कर दिया। जिसका विरोध करने पर दबंगों ने किसान को धमकाया और मारपीट करने पर आमदा हो गए। जिसकी शिकायत पीडि़त किसान चरनू जाटव पुत्र रतनू जाटव ने कलेक्टर आरके जैन सहित एसपी महेन्द्र सिंह सिकरवार और सिरसौद थाना प्रभारी से की है।

फरियादी चरनू जाटव ने दिए गए शिकायती आवेदन में उल्लेख किया है कि उसकी स्वामित्व की भूमि ग्राम  यावदाकला में स्थित है। जहां पर शासकीय नाले पर वाटरशेड योजना के अंतर्गत तालाब बनाया गया था। जिसमें कुछ सहयोग राशि कृषक चरनू जाटव ने जमा कर नाले की पार बनवाई थी। लेकिन गांव के दबंग जगनू जाटव पुत्र बूटा जाटव और उसका पुत्र लक्ष्मण जाटव ने तालाब की पार तोड़कर उसे मूंद दिया और तालाब सहित उसकी स्वामित्व की भूमि पर उक्त दबंगों ने कब्जा कर लिया। जब चरनू ने इसका विरोध किया तो आरोपी उससे झगड़े के लिए उतारू हो गए और उससे गाली-गलौंच करते हुए उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। फरियादी ने आवेदन में मांग की है कि दबंगों के कब्जे से उसकी भूमि को मुक्त
कराया गया और आरोपियों से उसके और परिवार की जान की रक्षा की जाए।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!