करैरा में बहू को मारापीटा और घर से निकाला, ससुरालियों पर मामला दर्ज

shailendra gupta
0
शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 में रहने वाली एक पीडि़त महिला ने ससुरालीजनों की प्रताडऩा से तंग आकर कल थाने पहुंचकर उनके खिलाफ दहेज प्रताडऩा और मारपीट का मामला दर्ज कराया है। उक्त ससुरालीजन उसे पिछले डेढ़ वर्ष से दहेज के लिए प्रताडि़त कर रहे थे। साथ ही उसकी मारपीट भी करते थे।  इस मामले में पुलिस ने सास गीता सोनी, जेठ मनीष सोनी और पति आशीष सोनी के खिलाफ धारा 498 ए, 323, 34 आईपीसी के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अंशू पत्नी आशीष सोनी उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 4 छोटा बाजार करैरा का विवाह 24 जून 2012 को हुआ था और उसके पिता ने विवाह के समय अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था, लेकिन शादी के कुछ माह बीतने के बाद आरोपी पति आशीष, जेठ मनीष और सास गीताबाई के मन में लोभ उत्पन्न हो गया और वह अंशू से फ्रिज, कूलर, वॉशिंग मशीन और 1 लाख रूपये अपने मायके से लाने के लिए अपने मायके से लाने का दबाव बनाने लगे। जब वह मांगे गए दहेज को नहीं ला पाई तो उसकी आरोपीगण आए  मारपीट करते और उसे तरह-तरह से प्रताडि़त करते। विगत दिवस आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई लगाई। जिससे व्यथित होकर उसने आरोपियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस की शरण ली। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!