शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम बीदखेड़ा में 10 दिन पहले दो आरोपियों ने एक आदिवासी महिला का अपहरण कर लिया और उसे 5 दिनों तक एक कमरे में बंधक बनाकर रखा और उसके साथ एक आरोपी घूमन आदिवासी ने बलात्कार भी किया।
लेकिन कल उक्त महिला आरोपियों के चंगुल से छूटकर वापिस घर आई और अपने पति को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। इसके बाद दोनों पति-पत्नि थाने पहुंचे और दोनों आरोपियों की शिकायत दर्ज करा दी। जिस पर पुलिस ने बलात्कार के आरोपी घूमन आदिवासी और उसके साथी रामू आदिवासी के खिलाफ भादवि की धारा 376, 366, 506 बी 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनीताबाई (परिवर्तित नाम) पत्नी कल्लू आदिवासी उम्र 28 वर्ष निवासी बीदखेड़ा का विगत 10 दिन पहले आरोपी घूमन आदिवासी और रामू आदिवासी ने उस समय अपहरण कर लिया था जब वह शौच के लिए गांव के बाहर जा रही थी त ाी आरोपियों ने उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बिठा लिया और उसे ग्राम श्यामपुरा ले गए। जहां आरोपियों ने सुनीता को एक कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ आरोपी घूमन ने लगातार पांच दिनों तक उसके साथ बलात्कार किया, लेकिन बीती 27 मई को सुनीता आरोपियों को चकमा देकर वहां से भागने में सफल हो गई और अपने गांव वापिस आ गई। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर मामला पंजीबद्ध करते हुए मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।