शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक महेन्द्र सिकरवार ने लंबे समय से फरार चल रहे छह आरोपियों पर पुरस्कार घोषित किया है। पुरस्कार उन व्यक्तियों को दिया जाएगा जो फरार आरोपियों को गिर तार कराने हेतु सही सूचना देगा या गिर तार करवायेगा।
पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आरोपी बंटी उर्फ सूरजभान गुर्जर पुत्र भंवर सिंह गुर्जर उम्र 30 साल निवासी खरैऊआ थाना गोहद जिला भिण्ड के विरूद्ध चोरी और लूट के अपराध पंजीबद्ध हैं। वहीं आरोपी राजा भैय्या उर्फ पहलवान पुत्र जबर सिंह गुर्जर उम्र 32 साल निवासी आरोली थाना गोहद और बृजेन्द्र उर्फ लल्ला पुत्र केशव सिंह गुर्जर उम्र 40 साल निवासी पारसेन थाना बिजोली ग्वालियर, धुआंराम उर्फ पप्पू पुत्र रघुवर गुर्जर उम्र 30 साल निवासी जोनपुर थाना महाराजपुर के विरूद्ध भी लूट और चोरी के मामले विभिन्न थानों में कायम हैं। इन सभी आरोपियों की गिर तारी के लिए एक-एक हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया है। वहीं लल्ला पुत्र जण्डेल सिंह गुर्जर उम्र 28 साल निवासी लक्ष्मणगढ़ थाना महाराजपुरा ग्वालियर और हेमंत गुर्जर पुत्र ओमप्रकाश उम्र 30 वर्ष निवासी किसान राइस मिल के पास गोहद भिण्ड जिनके खिलाफ लूट और चोरी के मामले कायम हैं की गिर तारी के लिए पांच-पांच सौ रूपये का ईनाम एसपी ने घोषित किया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।