जितेन्द्र सिंह वैश बने विधायक प्रतिनिधि

shailendra gupta
0
शिवपुरी। पोहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रहलाद भारती ने भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ, लगनशील कार्यकर्ता जितेन्द्र सिंह वैष भोलू  निवासी ग्राम सोन्हर को जनपद नरवर में विधायक प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया है।
इस नियुक्ति के साथ ही विधायक श्री भारती ने विश्वास जताया है कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास व जनपद में आने वाली हरेक समस्या को वह इंगित कर उन्हें अवगत कराऐंगें ताकि प्रदेश के मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशानुसार अंतिम छोर के व्यक्ति को प्रदेश के विकास की मु य धारा से जोड़ा जा सके।

इस नियुक्ति पर अपनी दृढ़ता प्रकट करते हुए जनपद पंचायत नरवर में नव नियुक्त विधायक प्रतिनिधि जितेन्द्र सिंह वैष भोलू ने विधायक श्री भारती को आश्वस्त किया है कि वह इस पदीय दायित्व के प्रति सदैव गंभीरता से कार्य करेंगें और क्षेत्र के विकास की ओर से उन्मुख कार्य कर जनता को भाजपा की हरेक योजना से लाभ दिलाऐंगें साथ ही जनपद पंचायत नरवर में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वह तुरंत निराकरण के लिए भी प्रयासरत रहेंगें।

जितेन्द्र सिंह भोलू की इस नियुक्ति पर उन्हें बधाई देने वालों में राजेन्द्र सिंह रावत मंडल अध्यक्ष नरवर, डॉ.मनोज माहेश्वरी अध्यक्ष नगर परिषद नरवर, गजेन्द्र सिंह सोलंकी अध्यक्ष क्षत्रिय महासभा करैरा-नरवर इकाई, जगदीश शर्मा, बृजेश सिंह वैष भोला (फौजी), बंटी शर्मा, बसर अली, घनश्याम सिंह सरपंच, नीरज कुशवाह आदि शामिल है।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!