शिवपुरी-एसडीएम कोलारस डॉ. बी.पी. माथुर द्वारा तहसील बदरवास क्षेत्रान्तर्गत ओलावृष्टि राहत राशि वितरण के कार्य की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान ओलावृष्टि से प्रभावित कृषकों को राहत राशि वितरण में बिलंव एवं लापरवाही के कारण महेश कुमार शर्मा पटवारी सुनाज की शासकीय सेवा अवधि एक वर्ष शेष रहने के कारण एक वार्षिक वेतनवृद्धि तथा जगभान सिंह जाटव पटवारी मढ़वासा तहसील बदरवास की दो वार्षिक वेतनवृद्धियां असंचयी रूप से रोके जाने के आदेश जारी किये हैं।
उन्होने स्पष्ट किया कि ओलावृष्टि राहत राशि वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जावेगी। तहसील कोलारस क्षेत्रान्तर्गत राहत राशि वितरण में बिलंव किये जाने के कारण पटवारी श्री अय्यूव खांन तथा श्री मुकेश श्रीवास्तव की दो-दो वार्षिक वेतन वृद्धियां रोके जाने हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किये गये। यदि इनके द्वारा दो दिवस में स पूर्ण कृषकों के खाते उपलब्ध नहीं कराये गये तो इनके विरूद्ध भी दो वार्षिक वेतनवृद्धियां रोकने की कार्यवाही की जावेगी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।