शिवपुरी। पिछोर विधायक केपी सिंह कल से सात दिवसीय विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क करेंगे। कल 11 मई को बामौरकलां में क्षेत्रवासियों की समस्या सुनेंगे, वहीं 12 को पिछोर क्षेत्र में, 13 को खनियांधाना, 14 और 15 को पिछोर, 16 को खनियांधाना और 17 को पिछोर में क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनेंगे।
पीसीसी के संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछोर विधायक केपी सिंह क्षेत्र के विकास के लिए कृत संकल्पित हैं और अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्रवासियों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े इसलिए वह लगातार अपने क्षेत्र में भ्रमण कर जनसमस्याएं सुन रहे हैं और स्थानीय लोगों की समस्याओं का निराकरण भी कर रहे हैं। इसी तारत य में उनका सात दिवसीय दौरा कल से प्रारंभ हो रहा है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।