रात के अंधेरे में घर में घुसे चोर, जेवरात सहित नगदी चोरी

shailendra gupta
0
शिवपुरी। चोरों की बढ़ती वारदातें अब केवल शिवपुरी शहर ही नहीं बल्कि जिले भर में हो रही है यहां शहर में ही अनेकों स्थानों पर सूने मकानों को चोरों ने अपना निशाना बनाया तो उसके बाद पोहरी, करैरा, बैराढ़ और अब पिछोर में चोरी की घटना सामने आई है।
घटनाक्रम के अनुसार जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम भदा में बीती 7 और 8 अप्रैल की रात्रि कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक घर में धाबा बोल दिया और वहां से अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के समय घर में ताला लगा हुआ था और पास वाले मकान में उसके परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे, लेकिन उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी, लेकिन कल जब गृहस्वामी वापस घर लौटा तब उसकी पत्नी को अलमारी टूटी हुई मिली। इसके बाद चोरी की घटना का खुलासा हुआ और शिकायत थाने में दर्ज कराई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरभान पुत्र हेमराज सिंह लोधी अपने परिवार के साथ दूसरे गांव में आयोजित विवाह समोराह में घर में ताला लगाकर गया हुआ था, उस समय उसकी बहू और उसका बड़ा भाई पास वाले मकान में रह रहे थे। घटना दिनांक 7 और 8 की रात अज्ञात चोरों ने मकान के मु य दरवाजे में लगे ताले की चाबी बना ली और ताला खोलकर मकान में प्रवेश कर गए। 

यहां कमरे में रखी अलमारी का उक्त चोरों ने ताला तोड़ दिया और वहां रखी सोने की तीन अंगूठी, तीन जोड़ी झुमकी, एक हार, बिछिया, पायजेव चोरी कर लीं। चोरी की जानकारी पास में रहने वाले भाई और बहू को भी नहीं लग सकी और कल जब गृहस्वामी अपने घर वापस आया तो उसकी पत्नी पहने जेवरातों को रखने के लिए कमरे में गई तो वहां अलमारी का ताला टूटा हुआ मिला। तब चोरी की जानकारी लग सकी। बाद में थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ धारा 457, 380 का मामला पंजीबद्ध करा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!