मातृ शक्ति इकाई और क्षत्रिय महिला प्रदेश इकाई ने मनाई रामनवमीं

shailendra gupta
0
शिवपुरी। विश्व हिन्दू परिषद की मातृ शक्ति इकाई और अखिल भारतीय क्षत्रिय महिला प्रदेश इकाई के संयुक्त तत्वाधान में गत दिवस बड़े उत्साह व उल्लास के साथ रामनवमीं का पर्व मनाया गया। इस दौरान विशेष पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीराम के आदर्शों का बखान क्षत्रिय महिलाओं द्वारा किया गया।
इस मौके पर क्षत्रिय महिला प्रदेश इकाई उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना सिंह चौहान ने भगवान श्रीराम के आदर्शों की बात कही और राम जन्म का वृतान्त सुनाया। इस अवसर पर क्षत्रिय महिला इकाई व विश्व हिन्दू परिषद की मातृ शक्ति इकाई द्वारा संयुक्त रूप से मातृशक्ति अमिता जादौन के निवास पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें संगीतमय भजन-कीर्तन व नृत्य गायन कर भगवान श्रीराम की स्तुति की गई। कार्यक्रम में क्षत्रिय महिला इकाई की साधन सोलंकी, मधु राठौड़, ममता चौहान, मुन्नी चौहान, पिंकी राठौड़, मीरा कुशवाह, सरोज कुशवाह, ममता सेंगर, संगीता चौहान, मीरा सिकरवार, सरिता चौहान, रतन राठौड़,सोनू गौर, सुनीता गौर, मनोरमा भदौरिया, संध्या बघेल, ऊषा चौहान व मातृ शक्ति की ओर से उमा, रेणु, ज्योति, अमन, विनीता, आशा, भारती, ललिता मौजूद रहीं। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!