पुलिस की इस कहानी पर विश्वास करेंगे आप ?

shailendra gupta
0
शिवपुरी। दिनारा थानांतर्गत ग्राम सेंवडीकलां में मिली युवक की लाश के मामले में पुलिस ने उसी व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसके घर लाश मिली थी।

ज्ञात हो कि सेंवडीकला निवासी दशरथ पुत्र स्वर्गीय लालाराम कुशवाह के घर में एक युवक की खून से सनी हुई लाश पड़ी मिली थी। मामले की जानकारी दशरथ की मां ने गाव वालो को देकर पुलिस तक सूचना भिजवाई। पुलिस ने लाश बरामद कर जब दशरथ से पूछताछ शुरू की तो उसने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया लेकिन अभी इस बात को खुलासा नही हो सका है। कि आरोपी ने किस कारण इस अपराध को अंजाम दिया है। और अभी तक मरने वाले की शिनाख्त नही हो सकी है।

पुलिस सूत्रों की मानें प्रांरभिक पूछताछ के दौरान जो तथ्य उजागर हुए है उनके अनुसार हत्यारोपी दशरथ कुशवाह भी मृतक को नही जानता है। उसकी मुलाकात रविवार को झांसी के शिवपुरी बाजार में उस समय मुलाकत हुई थी जब एक ठेकेदार उन दोनो को एक साथ बेलदारी करने के लिए ले गया था। इसके बाद दोनो ने दिनभर साथ में मजदूरी की और शाम को शराब पी। बस इसके बाद की कहानी हत्यारोपी पुलिस को नही बता पा रहा है।

यहां पर यह उल्लेख करना उचित होगा कि मृतक के गुप्तांग पर भी हत्यारोपी ने धारधार हत्यार से चोट पहुचाई है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या के मूल में किसी महिला से अवैध संबधं भी हो सकते है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!